प्रेस विज्ञप्ति ब्रह्माकुमारीज ने किया महिला संगोष्ठी का आयोजन दिव्य कुंभ 2019 में मेला क्षेत्र के सेक्टर 5 स्थित सत्यम शिवम सुंदरम आध्यात्मिक मेले में महिला...
[vc_row][vc_column width=”1/4″][/vc_column][vc_column width=”3/4″][vc_column_text]4D टेक्नोलॉजी एवं होलोग्राम टेक्निक में बना समुद्र मंथन का दृश्य बन रहा कौतूहल का विषय कुंभ मेला क्षेत्र के सेक्टर 5 स्थित सत्यम...
“Satyam Shivam Sundaram: Spiritual Fair” was launched by the Brahma Kumaris at the world’s most spectacular and enormous spiritual confluence, “Maha Kumbh, 2019” at the holy Triveni Sangam...
*सत्यं शिवं सुन्दरम आध्यात्मिक मेला* *ब्रह्माकुमारीज़* विश्व के सबसे भव्य एवं विशाल आध्यात्मिक संगम “कुंभ महापर्व-2019” तीर्थराज प्रयाग (इलाहाबाद) के आयोजन अवसर पर अन्तर्राष्ट्रीय आध्यात्मिक संस्था-प्रजापिता...
फिल्म अभिनेत्री ग्रेसी सिंह ने मेला देखा कला और अध्यात्म का निकट का सम्बन्ध … फिल्म अभिनेत्री ग्रेसी सिंह उज्जैन, १६ मई: जानी मानी फिल्म अभिनेत्री...
मनुष्य के अंदर जो शक्तियां हैं वही मार्ग दर्शन करती हैं- शिवांगिनीनंद गिरि सत्यम शिवम सुन्दरम मेले में चैतन्य जगदम्बा मां के दरबार का आज...
प्रेस विज्ञप्ति : प्रशासनिक व्यवस्था अच्छी, स्नान आदि में परेशानी नहीं जनता बेहिचक और निश्चिन्त होकर सिंहस्थ में आए … सन्तोष वर्मा, अतिरिक्त जिलाधीश उज्जैन ४ मई : उज्जैन के अतिरिक्त जिलाधीश सन्तोष वर्मा ने जनता से अपील की है कि वह बेहिचक और निश्चिन्त होकर सिहस्थ कुम्भ में आकर सन्तों के दर्शन और पवित्र क्षिप्रा में स्नान करके पुण्यअर्जित करे। शासन ने उनके लिए यहाँ पर हर प्रकार की समुचित व्यवस्था की हुई है। श्री वर्मा प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा सिंहस्थ में दत्त अखाड़ा क्षेत्र बडऩगर रोड में आयोजित सत्यम शिवम सुन्दरम मेले का अवलोकन करने के बाद ब्रह्माकुमारीज केचैनल पीस ऑफ माइण्ड के संवाददाता से बात कर रहे थे उनके साथ पुलिस अधीक्षक धनजंय शाह भी उपस्थित थे। श्री सन्तोष वर्मा ने कहा कि जनता की सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्था के लिए प्रशासन पिछलेकई माह से लगा हुआ है। जिसके फलस्वरूप जनता को यहाँ सभी मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने सिंहस्थ को अद्भुत और अलौकिक समागम बतलाते हुए कहा कि सिहस्थ का अवसर बारह वर्षों में एक बार ही आता है। इसलिए उन्होंने सभी जनता से अपील करते हुए कहा कि आप स्वयं भीआएं और रिश्तेदार व मित्रों को भी लावें। पवित्र स्नान करने में जनता को कोई कठिनाई नहीं होगी। उन्होंने बतलाया कि प्रशासनिक व्यवस्था में मानसिक शान्ति के लिए मेडिटेशन बहुत मददगार है किन्तु सिंहस्थ की व्यस्तता के कारण अभी वह इस पर उतना ध्यान नही दे पा रहे हैं। फिर भी सन्तोंसे बात करते समय वह उनके सम्मान को ध्यान में रखते हुए शान्ति पूर्वक बात करने का ध्यान रखते हैं। उन्होंने बतलाया कि वह नियमित रूप से टेलीविजन पर ब्रह्माकुमारी शिवानी दीदी का कार्यक्रम देखतेहैं। उन्होंने मेले की सफलता के लिए शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि सत्यम शिवम सुन्दरम मेला लोगों को अन्धकार से प्रकाश की ओर ले जाने में सफल हो, ऐसी अपेक्षा है। साथ ही उन्होंने ईश्वर का शुक्रिया अदाकरते हुए कहा कि वह अपने को खुशनसीब समझते हैं कि उन्हें सिंहस्थ में लोगों की सेवा करने का अवसर मिला। भारत परमात्मा की अवतरण भूमि है: स्वामी निरंजन महाराज आज सत्यम शिवम सुन्दरम मेले का अवलोकन करने के बाद पुरूषार्थ आश्रम हरिद्वार के महामण्डलेश्वर स्वामी निरंजन महाराज ने कहा कि भारत एक धर्म प्रधान देश रहा है। यहाँ परमात्मा का अवतरण होता है। अन्य देश में परमात्मा का अवतरण नहीं होता है। यहाँ पूजा और स्नान कीपरम्परा है, विधि है। उन्होंने कहा कि उज्जैन महाकवि कालीदास की भूमि है। ज्ञान, वैराज्ञ और श्रृंगार की रचना यहाँ हुई है सिंहस्थ में दुनिया भर से लोग यहाँ आए हैं, उनके बीच इस संस्थान ने सभी धर्मों का समन्वयकरके सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने मेले में उमड़ रही अपार भीड़ को देखकर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि वह ब्रह्माकुमारी संस्थान के दुनिया भर में फैले सेवाकेन्द्रों में जाते हैं यह संस्था देश को एक सूत्र में पिरोकर शान्ति कासन्देश देने का अच्छा कार्य कर रही है।