News
उज्जैन महाकुम्भ: पंचदशनाम जुना अखाड़ा ऋषिकेश के महामण्डलेश्वर शिवांगिनीनंद गिरि ने किया संबोधित: Shri Shri 1008 Shri Mahamandaleshwar of Panch Dashnam Juna Akhada visited Brahma Kumaris
मनुष्य के अंदर जो शक्तियां हैं वही मार्ग दर्शन करती हैं- शिवांगिनीनंद गिरि
सत्यम शिवम सुन्दरम मेले में चैतन्य जगदम्बा मां के दरबार का आज शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन कर
पंचदशनाम जुना अखाड़ा ऋ षिकेश से आयीं महामण्डलेश्वर शिवांगिनीनंद गिरि के द्वारा किया गया।
उन्होंने अपने आशीर्वचन में भक्तों को
संबोधित करते हुए कहा कि चैतन्य देवियां की झांकी को देखकर अद्भुत शक्तियों का अनुभव हो रहा है। मनुष्य के जीवन में जो शक्तियां हैं वही उसे शक्ति प्रदान करती हैं। समाज में माताओं का स्थान सर्वश्रष्ठ है। वे ही श्रेष्ठ संस्कारों की जननी हैं। उन्हीं से जीवन का मार्गदर्शन प्राप्त होता है। महाकुम्भ के माध्यम से हम अपने अन्दर की शक्तियों को जागृत करते हैं। हम सभी सौभाग्यशाली हैं जो हमें मातारानी के दरबार से आर्शीवाद प्राप्त करके शक्तियों को अर्जित करने का अवसर मिला है।
उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से अपने पण्डाल में होने वाले 1008 कुण्डीय यज्ञ में शामिल होने के लिये सभी भक्तजनों को निमन्त्रण दिया। उन्होंने सत्यम शिवम सुन्दरम मेले का अवलोकन कर आम जनता को इससे लाभ लेने के लिये आव्हान भी किया।
प्रेषक: मीडिया प्रभाग,
सत्यम शिवम सुन्दरम मेला, प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज,
उज्जैन फोन: ९४२५५-१९५१४
Live
LIVE Hamari Sanskriti Hamari Pahchan -Prayagraj | Mahakumbh, 15-2-2025, 03.00pm
LIVE Hamari Sanskriti Hamari Pahchan -Prayagraj | Mahakumbh, 15-2-2025, 03.00pm
Live
LIVE किसान सम्मेलनसनातन कृषि संस्कृति स्वर्णिम भारत का आधार | प्रयागराज | महाकुम्भा | 14-02-2025,2pm& 3pm
Live
Live Samadhan By BK Surahbhai | Prayagraj, Kumbhmela 07-02-2025 at 10:30AM
Live Samadhan By BK Surahbhai | Prayagraj, Kumbhmela 07-02-2025 at 10:30AM



